Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: 32वें चातुर्मास पर 32 फीट की राखी, एकता का दिया अनूठा संदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 10:56:12 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 10:56:12 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: प्रचार संयोजक  जिनेश कुमार जैन ने बताया परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी के 32वें चातुर्मास के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में रक्षाबंधन पर्व को विशेष एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।

विस्तार

राजस्थान: प्रचार संयोजक  जिनेश कुमार जैन ने बताया परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी के 32वें चातुर्मास के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में रक्षाबंधन पर्व को विशेष एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष जे के जैन एवं मंत्री ज्ञान बिलाला ने बताया कि  इस अवसर पर 32 फीट लंबी विशाल राखी बांधकर समाज को एकता, प्रेम, वात्सल्य, आपसी सम्मान और संस्कारों का अनूठा संदेश दिया गया। 32 फीट की यह विशाल राखी माताजी के 32वें चातुर्मास का प्रतीक बनी और आयोजन ने समाजजनों में विशेष उत्साह का संचार किया।


दिगंबर जैन समाज समिति एवं समस्त समाजजनों ने सामूहिक रूप से विशाल राखी बांधकर संकल्प लिया कि समाज प्रेम और संस्कारों की डोर से सदैव एकजुट रहेगा।
इसी क्रम में श्रेयांश नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर सवा 11 किलो का विशाल लड्डू भगवान को समर्पित किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान का स्मरण एवं पूजन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
समिति ने कहा कि यह आयोजन केवल रक्षाबंधन पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि “एकता की डोर, संस्कारों का संकल्प और समाज के प्रति जिम्मेदारी” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।