Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, परिवहन विभाग ने किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 11:06:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 11:06:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी गोण्डा के निर्देश के क्रम में आज गोण्डा स्थित यूपी एसआरटीसी बस स्टैण्ड एवं रोडवेज डिपो में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी गोण्डा के निर्देश के क्रम में आज गोण्डा स्थित यूपी एसआरटीसी बस स्टैण्ड एवं रोडवेज डिपो में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आरटीओ प्रशासन श्री राजेश कुमार मौर्य, आरटीओ प्रवर्तन श्री आर.के. सरोज तथा एआरटीओ श्री आर.सी. भारतीय ने रोडवेज के आरएम एवं एआरएम के साथ यात्री बसों की चेकिंग की।

इस दौरान अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला यात्रियों के लिए चलाई जा रही निःशुल्क यात्रा सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शासन की व्यवस्था के अनुसार महिला यात्रियों के साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस संबंध में सभी बस परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पात्र महिला यात्रियों एवं उनके सहयात्री से टिकट के पैसे न लिए जाएं।

महिला सम्मान सर्वोपरि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुरुष यात्रियों से महिला यात्रियों के प्रति सम्मान, सद्भाव एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी महिला यात्री के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बस चालकों एवं परिचालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि यदि कोई पुरुष यात्री महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर उसे पुलिस के सुपुर्द किया जाए। सुरक्षित यात्रा के निर्देश संयुक्त निरीक्षण के दौरान चालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने, ओवरस्पीड में वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन का संचालन न करने तथा अत्यंत सावधानी से बस चलाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।