Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 10:47:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 10:47:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्थानीय थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्थानीय थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 249/2026, धारा 103 (1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के वांछित अभियुक्त मिट्टू यादव उर्फ अम्बरीश यादव (पुत्र घुमन यादव, निवासी- बरूईन, थाना जमानियां, 

उम्र करीब 18 वर्ष) को अभईपुर नहर तिराहे के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक और अग्रिम कार्रवाई पूरी कर ली है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में क्षेत्र के अन्य उपनिरीक्षक और कांस्टेबल भी मौजूद रहे। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इरज रजा क्या देश का पालन तथा शासन प्रशासन के आदेशों को पालन गाजीपुर की सभी थानों की पुलिस और थाना प्रभारी एक्टिव हैं और अपराधियों के ऊपर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे।