Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: करनाल में 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 11:01:19 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 11:01:19 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

विस्तार

हरियाणा: जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए असंध की टीम ने 20 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआईए असंध प्रभारी उप निरीक्षक सलिंदर के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। मामले के अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक दलशेर सिंह ने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम खिजराबाद रोड, असंध पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत कुमार पुत्र रतना निवासी वार्ड नंबर 6, इंद्रा कॉलोनी असंध,जिला करनाल के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।