Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण, डीएम ने दिए सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 10:53:17 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 10:53:17 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा एवं अध्ययन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला द्वारा गुरुवार देर सायं विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुरा में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा एवं अध्ययन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला द्वारा गुरुवार देर सायं विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुरा में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा, अध्ययन सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लाइब्रेरी का उपयोग करने वाले छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को लाभ मिले तथा अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की डिजिटल सुविधाएं विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।