-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में अवैध तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार, कारतूस भी बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाने की पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाने की पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मुखबिर की सटीक सूचना पर मिली। पुलिस ने अरसदपुर तिराहे के पास से अभियुक्त सुधीर राजभर (पुत्र स्व. नगीना राजभर, निवासी वार्ड नंबर 11, सरस्वती नगर, कस्बा जंगीपुर, उम्र करीब 24 वर्ष) को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक लल्लन राजभर अपने हमराहियों के साथ शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। और गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इरज राजा के आदेशों का सख्त तरीके से पालन किया जा रहा है कोई भी अपराधी बचकर भाग नहीं पा रहा है गाजीपुर के सभी थानों की पुलिस हमेशा एक्टिव रहती है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, परिवहन विभाग ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: शासकीय कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का हुंकार, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणा: उकलाना में भीड़ का फायदा उठाकर ₹4,380 चोरी, आरोपी गिरफ्तार; ₹4,000 बरामद
हरियाणा: करनाल में 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
हरियाणा: उकलाना में बाइक चोरी का पर्दाफाश, आरोपीगिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बरामद
