-
☰
No image found.
हरियाणा: उकलाना में भीड़ का फायदा उठाकर ₹4,380 चोरी, आरोपी गिरफ्तार; ₹4,000 बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उकलाना पुलिस ने भीड़ का फायदा उठाकर जेब से नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की राशि में से ₹4,000 बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना उकलाना में शिकायतकर्ता सुल्तान पुत्र इन्द्राज सिंह निवासी भैरी अकबरपुर ने शिकायत दी थी कि वह दिनांक 27 अगस्त 2026 को सेवा सदन उकलाना में आयोजित एक कार्यक्रम में गया हुआ था। कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से ₹4,380 की नकदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान एसआई सुभाष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविन्द्र पुत्र छित्तर राम निवासी गांव खैर, थाना गढ़ी, जिला जींद को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की गई राशि में से ₹4,000 नकद बरामद किए गए। बरामद नकदी को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। चोरी, झपटमारी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, परिवहन विभाग ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: शासकीय कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का हुंकार, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणा: करनाल में 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
हरियाणा: उकलाना में बाइक चोरी का पर्दाफाश, आरोपीगिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बरामद
