Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: उकलाना में बाइक चोरी का पर्दाफाश, आरोपीगिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 10:59:06 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 10:59:06 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन (IPS) के कुशल मार्गदर्शन में वाहन चोरों और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना उकला

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन (IPS) के कुशल मार्गदर्शन में वाहन चोरों और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना उकलाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है।  क्या था पूरा मामला? शिकायतकर्ता कर्मजीत (निवासी उकलाना मंडी) के अनुसार, 3 अप्रैल 2025 को उकलाना मंडी स्थित केशव सर्जिकल दुकान के पास से उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर: HR32N-0880) चोरी हो गई थी।
पुलिस की कार्रवाई: थाना उकलाना पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन (पुत्र साहब राम, निवासी गांव फतेहपुरी, टोहाना) को धर दबोचा।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, लॉक लगाएं और सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें।" सिद्धान्त जैन, IPS (SP, हिसार)