-
☰
No image found.
हरियाणा: नशे की गिरफ्त से युवाओं को निकालने में जुटी हिसार पुलिस, 14 पीड़ितों को दिलाया उपचार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान अब केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान अब केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। पुलिस नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार से जोड़ने और उनके परिवारों को सहयोग देने के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर पीड़ितों से संपर्क किया और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम ने थाना आजाद नगर और थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के सातरोड खुर्द तथा माल कॉलोनी, कैमरी रोड में अभियान चलाया। टीम ने स्थानीय प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शहरवासियों से बातचीत कर नशे की समस्या से प्रभावित परिवारों की जानकारी जुटाई। इस दौरान नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान तीन नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से दो लोगों को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं, छह नशा पीड़ितों को दूसरी बार अस्पताल के माध्यम से उपचार दिलाया गया। इसके अलावा सातरोड और कैमरी रोड क्षेत्र के छह लोगों को टीम ने उनके घर पहुंचकर पहली बार आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध कराई। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 14 नशा पीड़ितों को अस्पताल और घर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। टीम ने लोगों से अपील की कि नशे की लत से परेशान व्यक्ति को अपराधी समझकर उससे दूरी बनाने के बजाय उसे उपचार और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। पुलिस ने नशा तस्करों के संबंध में जानकारी देने की भी अपील की है, ताकि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई केवल तस्करों तक सीमित नहीं है। उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार, परिवार का सहयोग और सम्मान के साथ सामान्य जीवन में लौटने का अवसर देना है। उन्होंने आमजन से नशा मुक्त हिसार अभियान में सहयोग करने की अपील की।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, परिवहन विभाग ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: शासकीय कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का हुंकार, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणा: उकलाना में भीड़ का फायदा उठाकर ₹4,380 चोरी, आरोपी गिरफ्तार; ₹4,000 बरामद
हरियाणा: करनाल में 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
