-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण, छात्रों से जाना सुविधाओं का हाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार देर शाम विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुरा में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी में उपलब्ध कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, अध्ययन सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन पर्याप्त रूप से उपलब्ध हैं या नहीं। इस दौरान लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से जिलाधिकारी ने सीधे बातचीत की और उनसे सुविधाओं, पढ़ाई में आने वाली परेशानियों तथा उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में डिजिटल लाइब्रेरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाइब्रेरी में इंटरनेट, कंप्यूटर और अध्ययन सामग्री जैसी सुविधाओं को व्यवस्थित एवं बेहतर स्थिति में रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने ग्रामीण युवाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों को भी इन सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के आसपास ही आधुनिक अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच मिल सकती है। इससे उन्हें उच्च शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, परिवहन विभाग ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: शासकीय कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का हुंकार, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणा: उकलाना में भीड़ का फायदा उठाकर ₹4,380 चोरी, आरोपी गिरफ्तार; ₹4,000 बरामद
हरियाणा: करनाल में 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
