-
☰
No image found.
हरियाणा: गुरुग्राम में पुराने वाहनों पर शिकंजा, ट्रैफिक पुलिस ने 194 वाहन किए इंपाउंड
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: गुरुग्राम वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने पुराने वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है।
विस्तार
हरियाणा: गुरुग्राम वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने पुराने वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 194 वाहनों को पुलिस ने इंपाउंड किया है। कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों को पुराने वाहनों के इस्तेमाल से होने वाले प्रदूषण और निर्धारित नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। यातायात पुलिस के अनुसार, सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के तहत निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों का सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है। डीजल वाहनों के लिए 10 वर्ष और पेट्रोल वाहनों के लिए 15 वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है। इसके अलावा BS-III या उससे नीचे के मानक वाले पुराने वाहनों को लेकर भी विभाग की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुग्राम यातायात पुलिस ने 20 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक शहर के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। पुलिस टीमों ने वाहनों के दस्तावेज, पंजीकरण और वैधता समेत अन्य जरूरी पहलुओं की जांच की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 194 वाहनों को इंपाउंड कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से बताया गया कि पुराने वाहनों के कारण बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सुरक्षा रथ के माध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने वाहनों की वैधता और निर्धारित प्रदूषण मानकों की जानकारी रखें। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सरकार द्वारा तय वाहन मानकों और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि निर्धारित अवधि पूरी कर चुके एंड ऑफ लाइफ वाहनों का संचालन न करें और प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग दें।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, परिवहन विभाग ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: शासकीय कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का हुंकार, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणा: उकलाना में भीड़ का फायदा उठाकर ₹4,380 चोरी, आरोपी गिरफ्तार; ₹4,000 बरामद
हरियाणा: करनाल में 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
