-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरगंज के नए कार्यवाहक थाना प्रभारी बने अजय प्रताप सिंह, रवि कुमार को सीबीगंज की जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कार्यवाहक थाना प्रभारी बने अजय प्रताप सिंह, रवि कुमार को सीबीगंज की जिम्मेदारी पुलिस लाइन से मीरगंज पहुंचे अजय प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार, अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के दिए संकेत मीरगंज जिले
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कार्यवाहक थाना प्रभारी बने अजय प्रताप सिंह, रवि कुमार को सीबीगंज की जिम्मेदारी पुलिस लाइन से मीरगंज पहुंचे अजय प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार, अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के दिए संकेत मीरगंज जिले में पुलिस विभाग की प्रशासनिक फेरबदल के तहत मीरगंज थाने की कमान अब अजय प्रताप सिंह को सौंपी गई है। मीरगंज थाना प्रभारी रहे रवि कुमार का स्थानांतरण सीबीगंज थाने में कर दिया गया है। वहीं, पुलिस लाइन से अजय प्रताप सिंह को मीरगंज थाने का नया कार्यवाहक प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदेश के बाद अजय प्रताप सिंह मीरगंज थाने पहुंचे और विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया थाने की जिम्मेदारी संभालने के बाद नवनियुक्त कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध और अराजक गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाना और पीड़ितों को समय से न्याय दिलाना है। किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीड़ित सीधे थाने पहुंचकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का संदेश दिया। नए कार्यवाहक थाना प्रभारी के सामने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत करने की चुनौती होगी।
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
