Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धनतेरस और दीपावली को लेकर बलरामपुर पुलिस अलर्ट, हर्रैया थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 03/11/2026 10:57:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 03/11/2026 10:57:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को थाना हर्रैया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को थाना हर्रैया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ ललिया देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की। इसी क्रम में जिले के अन्य थानों में भी शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से बातचीत कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या उपद्रव करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

इस दौरान आम नागरिकों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी को किसी घटना, उपद्रव की आशंका, महिला या बाल अपराध से संबंधित जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में स्थानीय पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के साथ धर्मगुरु, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related News

बिहार: अररिया में मंदिरों और तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, न्यास समिति ने प्रशासन पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल

बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने वनग्राम पालातरा में आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली, कपड़े और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


Featured News