-
☰
उत्तर प्रदेश: महराजगंज की झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के चरभरिया गांव के पास मंगलवार को झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के चरभरिया गांव के पास मंगलवार को झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग सिवान की ओर जा रहे थे, तभी पुल के पास झाड़ियों में महिला का शव दिखाई दिया। इसके बाद गांव में सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला सलवार-सूट पहने हुई थी। क्या यह हत्या है या कोई और मामला? जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
उत्तराखण्ड: जल जीवन मिशन हुआ फेल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
मध्य प्रदेश: हनुमान जयंती पर भक्ति का सागर, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, फसल सहित ट्रॉली चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पहले ही प्रयास में सुजाता सरोज बनीं खंड विकास अधिकारी (BDO), बामसेफ परिवार में जश्न
उत्तर प्रदेश: छात्र नेता की पिटाई पर सड़कों पर उतरा विपक्ष, कटरा पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन