Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: थाना प्रभारी का गौसेवकों ने किया स्वागत, सहयोग का दिया आश्वासन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 06/07/2026 02:10:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 06/07/2026 02:10:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत भगुवा रामपुरा खुर्द में शनिवार की सुबह एक सौहार्दपूर्ण एवं सामाजिक समरसता का दृश्य देखने को मिला, जब श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मप्र एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्यों ने नवागत थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया का भव्य स्वागत किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत भगुवा रामपुरा खुर्द में शनिवार की सुबह एक सौहार्दपूर्ण एवं सामाजिक समरसता का दृश्य देखने को मिला, जब श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मप्र एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्यों ने नवागत थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया का भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, गौसेवक लंबे समय से क्षेत्र में गौसेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाते रहे हैं। इसी क्रम में थाना भगुवापुरा में हाल ही में स्थानांतरित होकर आईं थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया का स्वागत गौसेवकों द्वारा किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान गौसेवकों ने थाना प्रभारी को गौ माता की तस्वीर भेंट की और पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में गौ संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया। थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने गौसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है, बल्कि यह सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन सभी गौसेवकों और सामाजिक संगठनों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

कार्यक्रम में श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मप्र के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत सहित अनेक गणमान्य गौसेवक उपस्थित रहे। इनमें नरेंद्र प्रजापति, सौरभ सोलंकी, पुनीत पटेल, जनपद सदस्य विवेक बघेल, मीडिया प्रभारी मेघ सिंह, छोटू, कल्लू, अरुण, प्रभात, मयंक, अभय, शिवम, सतेंद्र सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी उपस्थित गौसेवकों ने नवागत थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सहयोग की भावना और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने गौसेवा एवं सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिहार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार


Featured News