Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फसल विविधीकरण को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिलाएगा कृषि विभाग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 03/11/2026 11:00:05 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 03/11/2026 11:00:05 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी की अध्यक्षता में आत्मा योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें फसल विविधीकरण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी की अध्यक्षता में आत्मा योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें फसल विविधीकरण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कृषकों को प्रतिष्ठित कृषि शोध संस्थानों में प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। इस पहल से आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

डीएम जैन जी ने फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषकों को परंपरागत खेती के साथ-साथ दलहन, तिलहन, बागवानी, सब्जी उत्पादन एवं अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

जैन जी ने निर्देश दिए कि कृषकों को प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों एवं उत्कृष्ट कृषि शोध संस्थानों में प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए, जिससे कृषक उन्नत फसल प्रजातियों, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक खेती की नवीनतम जानकारियां प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रमों का वास्तविक लाभ कृषकों तक पहुंचे तथा कृषक नई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें। कृषि विभाग को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक कृषकों को आत्मा योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ, कृषि विभाग सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related News

बिहार: अररिया में मंदिरों और तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, न्यास समिति ने प्रशासन पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल

बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने वनग्राम पालातरा में आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली, कपड़े और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


Featured News