-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, राखी-मिठाई से लेकर कपड़ों और जेवरात की खूब हुई खरीदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन का त्यौहार कल मनाया जाएगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन का त्यौहार कल मनाया जाएगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। बृहस्पतिवार को बाजार में राखी और मिठाई के साथ कपड़ों की खरीदारी के लिए पूरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ती रही। बच्चों, महिलाओं और युवतियों का खासा उल्लास दिखा। बहन को उपहार देने के लिए किसी ने कपड़े तो किसी ने सोने- चांदी के जेवरात की खरीदारी की. रक्षाबंधन के त्यौहार की खुशियां घर-घर में दिखाई दे रही हैं। रक्षाबंधन के लिए लोगों ने अपने घरों को तरह-तरह से सवांरा है। त्यौहार के लिए बृहस्पतिवार को पूरे दिन खरीदारी का दौर चला. सोनभद्र जिला मुख्यालय रावर्ट सगंज, घोरावल,चोपन, डाला, ओबरा, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर, बभनी, म्योरपुर,दुद्धी, विंढमगंज,कोन सहित जनपद के मुख्य बाजारों रह- रह कर लोगों की भीड़ उमड़ती रही. राखी के दुकानों पर पूरे दिन खरीदारी का दौर चला। भाई की कलाई पर किस तरह की रा खी फबेगी। इसी सोच विचार में बालिकाएं और युवतियां खरीददारी करती दिखीं। घर पर बहनों के लिए भाइयों ने भी मांग के अनुसार राखियां खरीदीं। इसके अलावा राखी के पर्व पर बहन को उपहार देने के लिए किसी ने कपड़े तो किसी ने सोने चांदी के जेवरात की खरीदारी की। कस्बों और ग्रामीण अंचलों में भी रक्षाबंधन के त्यौहार का उल्लास लोगों के सिर चढ़ा दिखा। महिलाएं और बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
उत्तर प्रदेश: खुद को UP सरकार का OSD बताकर दिखा रहा था VIP रौब, बस्ती में पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश: फर्जी लोन लिंक से साइबर ठगी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन मजनू के तहत दुधारा पुलिस की कार्रवाई, 19 लोग और 10 वाहन चिन्हित
उत्तर प्रदेश: एनबीडब्ल्यू वारंटी साहब चौहान गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस ने भेजा न्यायालय
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन को लेकर पयागपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें
उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट में रक्षाबंधन की मची धूम, छात्राओं ने मुख्य राजस्व अधिकारी को बांधी राखी
