Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बारिश नहीं रोक सकी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जीवनधारा नमामि गंगे संस्था ने लगाए पौधे

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Naresh Kumar (MP) , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/08/2026 11:05:26 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Naresh Kumar (MP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/08/2026 11:05:26 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जीवनधारा नमामि गंगे संस्था के तत्वावधान में मंगलवार, 26 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर, थाना परिसर सुसनेर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: जीवनधारा नमामि गंगे संस्था के तत्वावधान में मंगलवार, 26 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर, थाना परिसर सुसनेर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में देवनारायण यादव, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुसनेर एवं अनिल मालवीय, थाना प्रभारी सुसनेर का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त हुआ। संस्था की ओर से अभिषेक पाण्डे, प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित शर्मा (चंकी भैया), जिला अध्यक्ष आगर मालवा, एडवोकेट कुलदीप प्रजापति, महेश राठौर एवं अंकित जैन सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंचवटी (मंगल वाटिका) की स्थापना के उद्देश्य से पीपल, बरगद, बेल, आंवला एवं अशोक के पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त जामुन, आम, नीम, गुड़हल, शीशम सहित अनेक प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए। संस्था सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि दोपहर लगभग 3 बजे से ही क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से पीछे हटने के बजाय पूरे उत्साह और समर्पण के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षण देना भी हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया गया।