Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: पुष्पा दलाल के ‘पापणकळा’ को कविवर्य सुरेश भट गजल पुरस्कार

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Sachin Ashokrao Moon , महाराष्ट्र  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/08/2026 10:25:32 am Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Sachin Ashokrao Moon ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/08/2026 10:25:32 am
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: धामणगाव रेलवे की सुप्रसिद्ध गजलकार पुष्पा पुंडलिक दलाल के ‘पापणकळा’ इस गजल संग्रह को कविवर्य सुरेश भट गजल पुरस्कार घोषित हुआ है। आदिशक्ति बहुउद्देशीय संस्था,

विस्तार

महाराष्ट्र: धामणगाव रेलवे की सुप्रसिद्ध गजलकार पुष्पा पुंडलिक दलाल के ‘पापणकळा’ इस गजल संग्रह को कविवर्य सुरेश भट गजल पुरस्कार घोषित हुआ है। आदिशक्ति बहुउद्देशीय संस्था, अमरावती द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय साहित्य सम्मेलन में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आगामी 6 सितंबर को यह पुरस्कार समारोह संपन्न होगा, जिसमें साहित्य जगत के दिग्गजों की उपस्थिति रहेगी।

पुष्पा दलाल के ‘पापणकळा’ इस पहले ही गजल संग्रह को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने से धामणगाव रेलवे के साहित्यिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके साहित्यिक योगदान की सर्वत्र सराहना हो रही है। इससे पहले भी ‘पापणकळा’ इस गजल संग्रह को महाराष्ट्र साहित्य मंडल के सावित्रीबाई फुले पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पहले ही गजल संग्रह को मिले इन दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से पुष्पा पुंडलिक दलाल के साहित्यिक करियर को नई ऊंचाई मिली है। इस पुरस्कार के लिए गजल प्रेमियों, साहित्यकारों और नागरिकों द्वारा पुष्पा दलाल को बधाई दी जा रही है।

Related News

मध्य प्रदेश: बारिश नहीं रोक सकी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जीवनधारा नमामि गंगे संस्था ने लगाए पौधे

उत्तर प्रदेश: बढ़ते जलस्तर और कटान के खतरे के बीच फ्लड फाइटिंग कार्य का निरीक्षण, मानकों का पालन करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: जलस्तर घटा, फिर बढ़ने की आशंका; प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

उत्तर प्रदेश: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, मोबाइल और प्रतिबंधित : उपकरणों पर सख्ती के निर्देश

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में खाद्य विभाग का विशेष अभियान, पनीर-मिठाई समेत 6 नमूने जांच के लिए भेजे

उत्तर प्रदेश: शासनादेश का पालन न करने पर सआदतपुर की ग्राम प्रधान सुधा देवी पद से हटाईं गईं


Featured News