Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नेपाल में कुदरत का कहर, 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता; बिहार के 8 जिले हाईअलर्ट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/08/2026 10:20:18 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/08/2026 10:20:18 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नेपाल में कुदरत का कहर बरपा है. नेपाल में जलप्रलय ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचाते हुए सब कुछ मिट्टी में मिला दिया.भोटेकोशी नदी में बुधवार को अचानक आए बाढ़ ने घर, पुल-

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नेपाल में कुदरत का कहर बरपा है. नेपाल में जलप्रलय ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचाते हुए सब कुछ मिट्टी में मिला दिया.भोटेकोशी नदी में बुधवार को अचानक आए बाढ़ ने घर, पुल- पुलिया और गाड़ियों को तिनके की तरह बहाकर अपने साथ ले गया. हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं हादसे के बाद से 105 भारतीय टूरिस्ट लापता हैं. जबकि इस हादसे में 1000 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से अधिक विदेशी पर्यटक लापता हैं. अब तक इन सभी का पता नहीं चल पाया है. राहत बचाव के लिए 15 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं. पर्यटन और ट्रैवल्स कंपनियों से मिले शुरुआती रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रभावित इलाकों से 384 यात्रियों के लापता होने की जानकारी मिली है. इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं. ट्रैवल्स एजेंसियों, गाइड, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इन आंकड़ों की जांच की जा रही है। 


विदेशी पर्यटकों में भारतीयों के अलावा ऑस्ट्रेलिया,नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं. बाढ़ के तेज बहाव से 13 जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई है. कई परियोजनाओं के बांध,विद्युतगृह तथा पहुंच मार्ग को नुकसान पहुंचा है. बाजार और सीमा क्षेत्र में खड़े वहां भी पानी में बह गए.नुकसान का पूरा आकलन जमीनी जांच के बाद किया जाएगा. वहीं नेपाल में आए कुदरत कहर को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल बॉर्डर से लगे उत्तर प्रदेश सहित बिहार के 8 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ एक्टिव मोड में है. बाढ़ के असर को देखते हुए बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है. नेपाल में बाढ़ के चलते मची तबाही के बाद बिहार में खास सतर्कता बरती जा रही है. प्रमुख सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इन आठ जिलों के अलावा अन्य संवेदनशील जिलों में भी स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है. गृहमंत्री अमित शाह ने नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की और तैयारियों का जायजा लिया। 

Related News

मध्य प्रदेश: बारिश नहीं रोक सकी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जीवनधारा नमामि गंगे संस्था ने लगाए पौधे

उत्तर प्रदेश: बढ़ते जलस्तर और कटान के खतरे के बीच फ्लड फाइटिंग कार्य का निरीक्षण, मानकों का पालन करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: जलस्तर घटा, फिर बढ़ने की आशंका; प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

उत्तर प्रदेश: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, मोबाइल और प्रतिबंधित : उपकरणों पर सख्ती के निर्देश

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में खाद्य विभाग का विशेष अभियान, पनीर-मिठाई समेत 6 नमूने जांच के लिए भेजे

उत्तर प्रदेश: शासनादेश का पालन न करने पर सआदतपुर की ग्राम प्रधान सुधा देवी पद से हटाईं गईं


Featured News