-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अंडरपास में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज नगर में अंडरपास के नीचे मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज नगर में अंडरपास के नीचे मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना पुलिस चौकी के सामने होने की बात कही जा रही है, जिसके चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं वायरल वीडियो में तीन-चार युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास कई लोग मौजूद हैं, लेकिन कोई उन्हें रोकता नजर नहीं आ रहा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट करने वाले युवक कौन हैं। इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ ही उसमें नजर आ रहे युवकों की पहचान में जुटी है। पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी मीरगंज के सीओ अजय कुमार ने बताया कि मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है। थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश: खुद को UP सरकार का OSD बताकर दिखा रहा था VIP रौब, बस्ती में पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश: फर्जी लोन लिंक से साइबर ठगी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन मजनू के तहत दुधारा पुलिस की कार्रवाई, 19 लोग और 10 वाहन चिन्हित
उत्तर प्रदेश: एनबीडब्ल्यू वारंटी साहब चौहान गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस ने भेजा न्यायालय
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन को लेकर पयागपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें
उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट में रक्षाबंधन की मची धूम, छात्राओं ने मुख्य राजस्व अधिकारी को बांधी राखी
