-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा सूरजपुर में मुठभेड़, हत्या का आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक 05/06.05.2026 की रात्रि में घर के सामने नाली के कचरे को जलाने को लेकर विवाद के चलते हुए गिरफ्तार अभियुक्त व उसके साथियों द्वारा साजन पुत्र स्व० रितेष, निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष की हत्या के संबंध में थाना सूरजपुर पर परिजनों द्वारा दी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक 05/06.05.2026 की रात्रि में घर के सामने नाली के कचरे को जलाने को लेकर विवाद के चलते हुए गिरफ्तार अभियुक्त व उसके साथियों द्वारा साजन पुत्र स्व० रितेष, निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष की हत्या के संबंध में थाना सूरजपुर पर परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थी। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा एमटैक के सामने बने तिराहे पर तिलपता से गौर सिटी की तरफ जाने वाले रस्ते पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आती हुई संदिग्ध मोटर साइकिल को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया तो अभियुक्त द्वारा अपने आपको घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान वीर सिंह पुत्र स्व कालू राम निवासी ग्राम साकीपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है, घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा व जिंदा कारतूस एवं 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: विद्यालय परिवहन सुरक्षा पर कड़ा रुख, 15 मई तक मानक पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: डॉ. लईक अहमद प्रकरण ने पकड़ा तूल, मंडल स्तर पर जांच हुई तेज
हरियाणा: संस्कार पाठशाला को लेकर अफवाहों पर समिति का स्पष्टीकरण, शिक्षा कार्य जारी रखने की अपील
उत्तर प्रदेश: किसानों के लिए ऐप आधारित खाद वितरण व्यवस्था शुरू, SMS से मिलेगी जानकारी
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के सख्त निर्देश, CM हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करें अधिकारी
मध्य प्रदेश: पोरसा में जनगणना कार्य तेज, वार्ड 6 में 210 मकानों में से 160 का सर्वे पूरा
