Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 07/05/2026 12:49:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/05/2026 12:49:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया । दिनांक 07/05/2026 बताया गया कि आरोपी अजय,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया । दिनांक 07/05/2026 बताया गया कि आरोपी अजय, पुत्र मनवीर सिंह, निवासी आवास विकास प्रथम बुलंदशहर, वर्तमान में तहसील फरीदपुर में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात था। आरोपी पर दाखिल-खारिज से संबंधित पत्रावली के निस्तारण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

 बुधवार देर शाम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने फरीदपुर क्षेत्र के बक्सरिया मोहल्ले में आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है, भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत संगठन के अधिकारियों से की जा सकती है।