-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डॉ. लईक अहमद प्रकरण ने पकड़ा तूल, मंडल स्तर पर जांच हुई तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चर्चित डॉ. लईक अहमद प्रकरण में अब एक नया प्रशासनिक मोड़ सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चर्चित डॉ. लईक अहमद प्रकरण में अब एक नया प्रशासनिक मोड़ सामने आया है। पहले से ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की नाराजगी और सख्त निर्देशों के बीच अब मंडल स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। इस प्रकरण से जुड़े आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामला जांच के अधीन है। संबंधित सभी पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। डॉ. लईक अहमद अथवा अन्य संबंधित अधिकारियों की ओर से यदि कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। फिलहाल डिप्टी सीएम की नाराजगी, उच्च स्तर पर तेज होती जांच, कमिश्नर का हस्तक्षेप और जिला स्तर की धीमी कार्रवाई, इन सबके बीच यह मामला अब प्रशासनिक सिस्टम की कार्यप्रणाली की बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच के निष्कर्ष और उस पर होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर रहेगी। सूत्रों के अनुसार, एक अन्य मामले में कमिश्नर बरेली द्वारा एडी हेल्थ को पत्र भेजे जाने के बाद जांच प्रक्रिया को और गंभीरता से लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एडी हेल्थ ने एक अन्य प्रकरण में सीएमओ से कई बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
राजस्थान: बुलेट स्टंट रोकने पर थाने पर पथराव, SHO समेत कई पुलिसकर्मी हुए घायल
NCRB Report: देश की राजधानी बनी अपराधग्रस्त राजधानी, अपराधों के मामले में हासिल किया पहला स्थान
राजस्थान: 100 फीट की सड़क परियोजना अटकी, पुलिस भूमि हस्तांतरण को लेकर CM से हस्तक्षेप की करी मांग
राजस्थान: आंगनवाड़ी केंद्र पर 11 बजे तक लटका रहा ताला, पोषाहार के इंतजार में लौटे बच्चे
हरियाणा: सेक्टर-12 चौराहे पर रात में रेड लाइट जंप, हादसों का बढ़ा खतरा
दिल्ली: दिनदहाड़े 4 लाख की लूट का हुआ खुलासा, इंटरस्टेट ऑपरेशन में 4 आरोपी गिरफ्तार
