Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: संस्कार पाठशाला को लेकर अफवाहों पर समिति का स्पष्टीकरण, शिक्षा कार्य जारी रखने की अपील

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ramesh Kumar , हरियाणा  Edited By: Namita Chauhan, Date: 07/05/2026 04:46:33 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Ramesh Kumar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 07/05/2026 04:46:33 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: फतेहाबाद सर्वत्र शिक्षा समिति जो कि भारतवर्ष में संस्कार शिक्षा,नैतिक शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, धार्मिक शिक्षा, रामचरितमानस शिक्षा,योग ध्यान शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, जिस संदर्भ में भारत के प्रत्येक राज्य में संस्कार पाठशालाओ का आयोजन हो रहा है।

विस्तार

हरियाणा: फतेहाबाद सर्वत्र शिक्षा समिति जो कि भारतवर्ष में संस्कार शिक्षा,नैतिक शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, धार्मिक शिक्षा, रामचरितमानस शिक्षा,योग ध्यान शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, जिस संदर्भ में भारत के प्रत्येक राज्य में संस्कार पाठशालाओ का आयोजन हो रहा है। जिला परियोजना नियंत्रण अधिकारी साधु बरोका ने बताया कि संस्कार पाठशाला से बच्चों का विकास हो रहा बच्चे संस्कारी बन रहे है और समिति संस्कार शिक्षक के रूप में रोजगार भी प्रदान कर रही है। साधु बरोका ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा लोगों में गलत अफवाहें फैलाई जा रही है ! सर्वत्र शिक्षा समिति को गलत बताया जा रहा है। साधु बरोका ने कहा कि सर्वत्र शिक्षा समिति एक सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था है, जो शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत है। किसी को भी गलत अफवाहों में नहीं है समिति बिल्कुल सही है। गलत अफवाहों और गलत लोगों की बातों में ध्यान ना देकर संस्कार पाठशाला को सुचारू रूप से आयोजित करे।