Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बुलेट स्टंट रोकने पर थाने पर पथराव, SHO समेत कई पुलिसकर्मी हुए घायल

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manish Kumar Mishra , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 07/05/2026 05:46:29 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manish Kumar Mishra ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 07/05/2026 05:46:29 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना में शनिवार देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ने और स्टंट करने से मना करना पुलिस को भारी पड़ गया।

विस्तार

राजस्थान: अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना में शनिवार देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ने और स्टंट करने से मना करना पुलिस को भारी पड़ गया। नाराज लोगों की भीड़ ने थाने पर जमकर पथराव कर दिया, जिसमें थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे दो युवक बुलेट बाइक पर स्टंट करते हुए तेज आवाज में पटाखे फोड़ रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई ने युवकों को ऐसा करने से रोका तो दोनों पुलिसकर्मी से उलझ पड़े। इसके बाद पुलिस बुलेट बाइक को जब्त कर थाने ले आई। बाइक जब्त किए जाने से नाराज होकर 100 से अधिक लोग गोविंदगढ़ थाने पहुंच गए और अचानक पथराव शुरू कर दिया। हमले में थानाधिकारी धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 उनके चेहरे पर चोट आने के बाद अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां उन्हें आठ टांके लगाए गए। पथराव के दौरान थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना के बाद पूरे थाने में खून बिखरा नजर आया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।