-
☰
No image found.
उत्तराखंड: लोकायुक्त वादा याद दिलाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बादाम भेंट करेगी RRP
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी 7 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बादाम भेंट कर 2017 के लोकायुक्त गठन वाले चुनावी वादे को याद दिलाएगी। आज पार्टी प्रदेश कार्यालय D-80, साकेत कॉलोनी, अजबपुर कल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय
विस्तार
उत्तराखंड: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी 7 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बादाम भेंट कर 2017 के लोकायुक्त गठन वाले चुनावी वादे को याद दिलाएगी। आज पार्टी प्रदेश कार्यालय D-80, साकेत कॉलोनी, अजबपुर कल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल और देहरादून जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने यह ऐलान किया। शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा ने 100 दिनों में लोकायुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन 9 साल बाद भी वादा अधर में लटका है। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष को बादाम भेंट की जाएगी। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। नवीन पंत ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है और लोकायुक्त इसकी मजबूत गारंटी है। पार्टी ने अन्य दलों और जनसंगठनों से समर्थन की अपील की है। कार्यक्रम विवरण: एकत्रीकरण: 7 मई 2026, सुबह 10:00 बजे, नेहरू कॉलोनी, फवारा चौक मुख्य कार्यक्रम: भाजपा प्रदेश कार्यालय में बादाम भेंट।
सुलोचना ईष्टवाल ने बताया, “7 मई 2026, बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे नेहरू कॉलोनी, फवारा चौक पर कार्यकर्ता एकत्र होंगे।
उत्तर प्रदेश: विद्यालय परिवहन सुरक्षा पर कड़ा रुख, 15 मई तक मानक पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: डॉ. लईक अहमद प्रकरण ने पकड़ा तूल, मंडल स्तर पर जांच हुई तेज
हरियाणा: संस्कार पाठशाला को लेकर अफवाहों पर समिति का स्पष्टीकरण, शिक्षा कार्य जारी रखने की अपील
उत्तर प्रदेश: किसानों के लिए ऐप आधारित खाद वितरण व्यवस्था शुरू, SMS से मिलेगी जानकारी
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के सख्त निर्देश, CM हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करें अधिकारी
मध्य प्रदेश: पोरसा में जनगणना कार्य तेज, वार्ड 6 में 210 मकानों में से 160 का सर्वे पूरा
