-
☰
उत्तर प्रदेश: रामकोला में मंदिर से लौट रहे परिवार से बदसलूकी, शोर मचाने पर आरोपी हुआ फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में एक मंदिर से लौट रहे परिवार के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना में कुछ युवकों ने ऑटो को घेरने का प्रयास किया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में एक मंदिर से लौट रहे परिवार के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना में कुछ युवकों ने ऑटो को घेरने का प्रयास किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। परिवार के सदस्यों ने पहले उन युवकों को रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को करीब एक किलोमीटर आगे गोबरहिया चौराहे पर रोक दिया। परिवार के सदस्यों ने वहां उतरकर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी और रामकोला थाने के सीयूजी नंबर पर भी कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने परिवार को थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रामकोला थानाध्यक्ष ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उत्तराखण्ड: जल जीवन मिशन हुआ फेल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
मध्य प्रदेश: हनुमान जयंती पर भक्ति का सागर, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, फसल सहित ट्रॉली चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पहले ही प्रयास में सुजाता सरोज बनीं खंड विकास अधिकारी (BDO), बामसेफ परिवार में जश्न
उत्तर प्रदेश: छात्र नेता की पिटाई पर सड़कों पर उतरा विपक्ष, कटरा पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन