Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोहनिया माफी का कूड़ा घर बदहाल, ग्रामीणों ने डीएम से जांच की मांग की

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/09/2026 06:13:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/09/2026 06:13:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विकासखंड बेलहर कला के गोहनिया माफी गांव में बना कूड़ा घर इन दिनों बदहाली का शिकार है। कूड़ा घर के चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं। देखरेख और नियमित संचालन के अभाव में ग्रामीणों को सरकारी संसाधन का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विकासखंड बेलहर कला के गोहनिया माफी गांव में बना कूड़ा घर इन दिनों बदहाली का शिकार है। कूड़ा घर के चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं। देखरेख और नियमित संचालन के अभाव में ग्रामीणों को सरकारी संसाधन का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और कचरे के उचित प्रबंधन के उद्देश्य से कूड़ा घर का निर्माण कराया गया था। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर इसके उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कूड़ा घर के आसपास उगी झाड़ियां और अव्यवस्था इसकी नियमित देखरेख पर सवाल खड़े कर रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, जब गांव में कचरा प्रबंधन की आवश्यकता है, तो सरकारी संसाधन का नियमित संचालन क्यों नहीं हो रहा है। ग्रामीण यह भी जानना चाहते हैं कि कूड़ा घर की साफ-सफाई और संचालन की जिम्मेदारी किस विभाग या कर्मचारी की है और क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इसकी स्थिति का निरीक्षण किया है। सफाई कराकर नियमित संचालन की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर कूड़ा घर की मौके पर जांच कराने की मांग की है। साथ ही परिसर की साफ-सफाई कराने और कूड़ा घर को नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की गई है, ताकि गांव में कचरे का उचित निस्तारण हो सके और स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पूरा हो। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और कूड़ा घर की बदहाली दूर कर ग्रामीणों को इसका नियमित लाभ दिलाया जाता है।