Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महराजगंज में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 64 ठिकानों पर छापेमारी; तीन गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 01/10/2026 06:04:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 01/10/2026 06:04:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत जिले में 64 संदिग्ध

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत जिले में 64 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीमों ने अवैध कच्ची शराब तैयार करने के लिए रखे गए करीब 17 क्विंटल लहन और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को मौके पर नष्ट किया। इसके अलावा 770 लीटर अवैध कच्ची शराब को निष्प्रभावी कर नष्ट किया गया। तीन आरोपी गिरफ्तार  अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध कच्ची शराब से जुड़े मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब, 24 अदद बन्टी-बबली देशी शराब और एक नाव बरामद की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े ठिकानों पर हड़कंप की स्थिति रही। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर छापेमारी और जांच-पड़ताल की।  निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान का उद्देश्य जनपद में अवैध कच्च शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस ने ऐसे स्थानों को भी निशाने पर लिया, जहां अवैध शराब तैयार किए जाने की आशंका थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मिले लहन और शराब निर्माण से संबंधित उपकरणों को नष्ट किया गया, जबकि बरामद अवैध शराब को भी निष्प्रभावी कर दिया गया। वहीं तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

 अभियान आगे भी रहेगा जारी  महराजगंज पुलिस के अनुसार, जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के साथ नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जाएगी और संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी एवं छापेमारी जारी रहेगी।
 


Featured News