-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर मंडल में चला विशेष स्वच्छता अभियान, डीआरएम ने किया श्रमदान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ की भावना के साथ विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अभियान के क्रम में आज मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में प्रातः 8:00 ब
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ की भावना के साथ विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अभियान के क्रम में आज मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में प्रातः 8:00 बजे श्रमदान किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर मंडल में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ एवं विकसित भारत का सपना देखा था। स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वयं स्वच्छ रहने के साथ-साथ दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।
इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, यांत्रिक डिपो, रेलवे कॉलोनियों तथा ट्रैक के आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 8:00 बजे सामूहिक श्रमदान किया गया। श्रमदान अभियान में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों, रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामुदायिक संगठनों ने भी सक्रिय सहभागिता की। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समयावधि में समूहवार श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रियों को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर ‘मेरी सीट, मेरा डिब्बा’ थीम के तहत उद्घोषणाओं के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की गई। इसके साथ ही यात्रियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा पम्पलेट के माध्यम से स्वच्छता संबंधी संदेशों का प्रसार किया गया। मंडल रेल प्रशासन ने रेल यात्रियों एवं आमजन से अपील की कि ‘स्वच्छ रेलवे, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक आदत एवं सामूहिक जिम्मेदारी बनाएं।
पंजाब: लुधियाना फोकल पॉइंट में ट्रक-एक्टिवा की टक्कर, युवक की मौत
उत्तर प्रदेश: रोजगार मेले में 517 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 190 का प्रारंभिक चयन
उत्तर प्रदेश: मगहर पहुंचे डीएम, कबीर की समाधि पर की पूजा-अर्चना और मजार पर चढ़ाई चादर
राजस्थान: कायड़ चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने काटा केक
उत्तर प्रदेश: नौतनवा के कजरी गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर हुई छापेमारी, एक क्विंटल लहन हुई नष्ट
