-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गांव-गांव बिछ रही नई पाइपलाइन, घर-घर नल से पहुंचेगा स्वच्छ पानी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा को मजबूत करने की दिशा में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्राम सभा कतरन, विकासखंड नगर (सिटी ब्लॉक) तथा ग्राम सभा शाहपुर मुं. भलवा, विकासखंड नारा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा को मजबूत करने की दिशा में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्राम सभा कतरन, विकासखंड नगर (सिटी ब्लॉक) तथा ग्राम सभा शाहपुर मुं. भलवा, विकासखंड नारायणपुर में गांव-गांव नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।नई पाइपलाइन के माध्यम से आने वाले समय में ग्रामीण परिवारों को घर-घर नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दराज जाने की समस्या से राहत मिलने के साथ ही पेयजल संकट को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।पाइपलाइन का कार्य पूरा होने और जलापूर्ति शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ मिल सकेगा। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी की व्यवस्था के लिए होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नई पाइपलाइन बिछाया जाना पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। घर की चौखट तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचने से ग्रामीणों के जीवन में सुविधा और राहत आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार से न केवल पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि स्वच्छ और सुरक्षित पानी मिलने से लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश: नौतनवा के कजरी गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर हुई छापेमारी, एक क्विंटल लहन हुई नष्ट
उत्तराखंड: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
उत्तर प्रदेश: निचलौल में 164 मुकदमों में बरामद 1840 लीटर अवैध शराब हुई नष्ट
उत्तर प्रदेश: महराजगंज में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 64 ठिकानों पर छापेमारी; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस ने बीएनएस के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी गिरफ्तार
