-
☰
No image found.
ओडिशा: भुवनेश्वर के अपार्टमेंट में ‘नकाबपोश व्यक्ति’ ने बंदूक की नोक पर युवती से किया दुष्कर्म, जांच जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार देर रात एक अपार्टमेंट में अपने किराए के फ्लैट में रह रही 26 वर्षीय युवती के साथ एक अज्ञात ‘नकाबपोश व्यक्ति’ द्वारा कथित रूप से बंदूक की नोक पर दु
विस्तार
ओडिशा: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार देर रात एक अपार्टमेंट में अपने किराए के फ्लैट में रह रही 26 वर्षीय युवती के साथ एक अज्ञात ‘नकाबपोश व्यक्ति’ द्वारा कथित रूप से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना नयापल्ली थाना क्षेत्र के बेहरा साही इलाके में बुधवार देर रात हुई। घटना के बाद युवती ने नयापल्ली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति चेहरे पर मास्क लगाकर उसके अपार्टमेंट में दाखिल हुआ और बंदूक दिखाकर धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाई थी, जिसके कारण उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस की एक टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है भुवनेश्वर डीसीपी सारवणा विवेक एम. के कार्यालय से साझा की गई जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय युवती ने बुधवार रात नयापल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसके किराए के आवास में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। डीसीपी कार्यालय की ओर से बताया गया, “पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के मकान में रहती है, जबकि मकान मालिक पहली मंजिल पर रहता है। आरोप है कि आरोपी ने बंदूक या खिलौना बंदूक दिखाकर उसे धमकाया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।” एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया था कि 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 के बीच राज्य में दुष्कर्म के 1,606 मामले दर्ज किए गए हैं। विधानसभा में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि के दौरान राज्यभर में महिलाओं के खिलाफ विभिन्न अपराधों से संबंधित कुल 21,069 मामले दर्ज किए गए।
उत्तर प्रदेश: नौतनवा के कजरी गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर हुई छापेमारी, एक क्विंटल लहन हुई नष्ट
उत्तराखंड: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
उत्तर प्रदेश: निचलौल में 164 मुकदमों में बरामद 1840 लीटर अवैध शराब हुई नष्ट
उत्तर प्रदेश: महराजगंज में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 64 ठिकानों पर छापेमारी; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस ने बीएनएस के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी गिरफ्तार
