-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 6 प्रतिशत भूखंड समेत मूलभूत सुविधाओं की मांग, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे किसान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 6 प्रतिशत भूखंड आवंटन समेत गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज ग्राम लड़पुरा, गौतम बुद्ध नगर 6 प्रतिशत भूखंड आवंटन की मांग को लेकर ग्राम लड़पुरा के किसानों एवं ग्रामीणों ने ग्रेटर नोए
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 6 प्रतिशत भूखंड आवंटन समेत गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज ग्राम लड़पुरा, गौतम बुद्ध नगर 6 प्रतिशत भूखंड आवंटन की मांग को लेकर ग्राम लड़पुरा के किसानों एवं ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के O-30 कार्यालय पर हल्ला बोला। किसानों एवं ग्रामीणों ने तीन OSD अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। ग्रामीणों ने गांव की पानी, बिजली, सड़क और नाली की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। तालाब में ओवरफ्लो और जल निकासी की समस्या के समाधान की मांग की गई। गांव में स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग रखी गई।
श्मशान घाट की व्यवस्था को बेहतर कराने की मांग भी अधिकारियों के सामने रखी गई।
किसानों एवं ग्रामीणों ने अपनी सभी प्रमुख मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का मूलभूत एवं ठोस निस्तारण नहीं हुआ, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर परी चौक और लड़पुरा रोड पर जाम लगाकर प्राधिकरण के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: नौतनवा के कजरी गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर हुई छापेमारी, एक क्विंटल लहन हुई नष्ट
उत्तराखंड: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
उत्तर प्रदेश: निचलौल में 164 मुकदमों में बरामद 1840 लीटर अवैध शराब हुई नष्ट
उत्तर प्रदेश: महराजगंज में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 64 ठिकानों पर छापेमारी; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस ने बीएनएस के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी गिरफ्तार
