Contact for Advertisement 9650503773

उत्तराखंड: कॉलेज की मांगों को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन, 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 01/10/2026 04:00:19 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 01/10/2026 04:00:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: शहीद पवन सिंह सुगड़ा डिग्री कॉलेज, गंगोलीहाट की लंबे समय से लंबित मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु आज छात्र संघ एवं प्रतिनिधियों द्वारा उपजिलाधिकारी (SDM) गंगोलीहाट के माध्यम से माननीय उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

विस्तार

हमारी मुख्य सूत्रबद्ध मांगें निम्न प्रकार हैं सड़क निर्माण: महाविद्यालय के नए भवन तक शीघ्र पक्की सड़क का निर्माण। PG कक्षाएं: स्नातकोत्तर (PG) कक्षाओं का सुचारू व नियमित संचालन। नए संकाय: B.Sc. एवं B.Com. संकाय की कक्षाओं की तत्काल शुरुआत।

छात्रावास: दूर-दराज के विद्यार्थियों हेतु छात्रावास का निर्माण। 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शासन-प्रशासन की उदासीनता के विरोध में कल 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) से महाविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू सिंह, एडवोकेट गौरव पंत, विनय पंत सहित अन्य छात्र संघ प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं।