Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एचआईवी से बचाव में भारतीय जेनेरिक दवा की बड़ी उपलब्धि, अमेरिका से मिली मंजूरी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/11/2026 10:09:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/11/2026 10:09:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए भारत में तैयार जेनेरिक इंजेक्शन लेनाकैपविर को अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के बनाए इस इंजेक्शन को साल में सिर्फ दो बार लगवाना होगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए भारत में तैयार जेनेरिक इंजेक्शन लेनाकैपविर को अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के बनाए इस इंजेक्शन को साल में सिर्फ दो बार लगवाना होगा। इसे 120 निम्न मध्यम आय वाले देशों में करीब $40(डॉलर) (3790 रुपए) सालाना कीमत पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। मूल दवा निर्माता गिलियड साइंसेज कई जेनेरिक कंपनियों के साथ रॉयल्टी- मुक्त लाइसेंस समझौता किए हैं। उच्च जोखिम वाले लोगों पर हुए दो अध्ययनों में इस इंजेक्शन से नए एचआईवी संक्रमण लगभग खत्म होने के नतीजे सामने आए।


 यह रोजाना ली जाने वाली बचाव की गोलियों का सुविधाजनक विकल्प हो सकता है। हालांकि, इस्तेमाल से पहले एचआईवी जांच जरूरी होगी। गिलियड के मूल इंजेक्शन येजटूगो की सालाना कीमत करीब 28218 डॉलर (24.5 लाख रूपए) है। ऐसे में भारतीय जेनेरिक संस्करण की काफी सस्ता विकल्प साबित हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पिछले साल दुनिया में 4.1 करोड़ लोग एचआईवी के साथ जी रहे थे और इससे संबंधित कारणों से 5.7 लाख लोगों की मौत हुई थी।
 

Related News

बिहार: अररिया में मंदिरों और तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, न्यास समिति ने प्रशासन पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल

बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने वनग्राम पालातरा में आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली, कपड़े और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


Featured News