-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मेयर डॉ. उमेश गौतम का कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का अंदाज चर्चा में, 90 पार्षदों को स्मार्ट टीवी देने की पहल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 90 पार्षदों को स्मार्ट टीवी, छोटे से बड़े कार्यकर्ता तक सम्मान… मेयर उमेश गौतम की सियासी चाल ने बढ़ाई हलचल! कार्यकर्ताओं से लेकर महानगर टीम तक सम्मान की सौगात, महानगर के पूरी कमेटी को स्मार्ट टीवी विरोधियों के बीच भी बढ़ी चर्च
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 90 पार्षदों को स्मार्ट टीवी, छोटे से बड़े कार्यकर्ता तक सम्मान… मेयर उमेश गौतम की सियासी चाल ने बढ़ाई हलचल! कार्यकर्ताओं से लेकर महानगर टीम तक सम्मान की सौगात, महानगर के पूरी कमेटी को स्मार्ट टीवी विरोधियों के बीच भी बढ़ी चर्च आजकल नेता कर रहे हैं कार्यकर्ताओं का सम्मान, लेकिन डॉ उमेश गौतम तो मेयर बनने के बाद से हर साल निभा रहे हैं यह परंपरा बरेली। नगर निगम के मेयर डॉ. उमेश गौतम एक बार फिर अपने राजनीतिक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। भाजपा के छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर मंडल स्तर और महानगर स्तर के पदाधिकारियों तक सम्मान देने की उनकी पहल लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इतना ही नहीं, महानगर टीम के सभी साथियों और शहर के करीब 90 पार्षदों को एक-एक स्मार्ट एलईडी टीवी देने की पहल ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। मेयर उमेश गौतम का यह अंदाज बताता है कि वह केवल चुनाव के समय कार्यकर्ताओं को याद करने वाले नेता नहीं बनना चाहते, बल्कि संगठन से जुड़े लोगों के साथ लगातार संपर्क और सम्मान का रिश्ता बनाए रखना चाहते हैं। राजनीति में अक्सर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की शिकायतें सुनाई देती हैं, लेकिन उमेश गौतम की ओर से लगातार सम्मान और उपहार देने की पहल ने पार्टी के भीतर एक अलग संदेश दिया है। खास बात यह है कि वह दूसरी बार 55 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से जीतकर मेयर की कुर्सी तक पहुंचे हैं।
अब सवाल यह है कि आखिर उमेश गौतम के इस राजनीतिक अंदाज से दूसरे जनप्रतिनिधि क्या सीखेंगे? और क्या बरेली की राजनीति में सम्मान और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव का यह नया मॉडल दूसरे नेताओं के लिए भी चुनौती बनेगा? एक बात तो साफ है कि उमेश गौतम ने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी मौजूदगी और राजनीतिक सक्रियता का अहसास लगातार बनाए रखा है। उनकी इस सक्रियता ने पार्टी के भीतर और बाहर कई नेताओं को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने के लिए जरूर मजबूर किया होगा।
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
