-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बहराइच में विवाह समारोह में शामिल हुए मेराज खान, पूर्व मंत्री समेत कई राजनीतिक हस्तियों से की मुलाकात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बहराइच स्थित लेजर रिसॉर्ट में अब्दुल्ला भाई (भट्टा वाले) की बेटी के विवाह समारोह में 290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी मेराज खान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़े एवं परिवार को बधाई देते हुए सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बहराइच स्थित लेजर रिसॉर्ट में अब्दुल्ला भाई (भट्टा वाले) की बेटी के विवाह समारोह में 290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी मेराज खान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़े एवं परिवार को बधाई देते हुए सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विवाह समारोह में पूर्व मंत्री यासर शाह, अब्दुल मन्नान, जिला अध्यक्ष रामहर्ष यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान मेराज खान ने सभी सम्मानित लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। समारोह में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। उपस्थित लोगों के बीच काफी उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। मेराज खान ने कहा कि सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में शामिल होना आपसी संबंधों को मजबूत करने और लोगों से मिलने का एक बेहतर अवसर होता है। उन्होंने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों का स्नेह और सहयोग हमेशा प्रेरणा देता है। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक शुभचिंतक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
