Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शिक्षकों के समान अवकाश और प्रतिकर छुट्टी की मांग उठाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/11/2026 11:51:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/11/2026 11:51:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दीपावली और अन्य त्योहारों पर अवकाश को लेकर महाविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में असंतोष है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षकों के लिए 6 से 12 नवंबर तक अवकाश घोषित किए जाने, जबकि शिक्षणेत्तर क

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दीपावली और अन्य त्योहारों पर अवकाश को लेकर महाविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में असंतोष है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षकों के लिए 6 से 12 नवंबर तक अवकाश घोषित किए जाने, जबकि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अवकाश पूर्ववत रखे जाने पर कर्मचारी परिषद ने आपत्ति जताई है। कर्मचारियों ने शिक्षकों के समान अवकाश देने और आवश्यक कार्य के लिए ड्यूटी पर बुलाए जाने की स्थिति में प्रतिकर अवकाश की व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में परिषद के पदाधिकारियों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलाध्यक्ष सूर्या कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कर्मचारियों की बैठक हुई। जिला सचिव दुर्गा प्रसाद सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के अवकाश आदेश की विसंगति पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

 6 से 12 नवंबर तक शिक्षकों को अवकाश  परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर की ओर से कार्यालय आदेश पत्रांक 1110/कु0सं0का0/सि0वि0वि0/2026, दिनांक 3 नवंबर 2026 जारी किया गया है। इसमें कुलपति की अनुमति से दीपावली, धनतेरस और भैया दूज सहित त्योहारों के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों के लिए 6 से 12 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। परिषद का कहना है कि इसी आदेश में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अवकाश पूर्ववत प्रभावी रखा गया है। इससे कर्मचारी वर्ग में असंतोष है। कर्मचारियों का तर्क है कि शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी एक ही संस्थान की व्यवस्था का हिस्सा हैं, इसलिए त्योहारों पर अवकाश के मामले में समानता होनी चाहिए।
परिषद ने रखीं दो प्रमुख मांगें  परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने अवकाश आदेश पर पुनर्विचार करे और शिक्षकों की तरह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी 6 से 12 नवंबर तक अवकाश का लाभ दे।

दूसरी मांग है कि यदि आवश्यक शासकीय या प्रशासनिक कार्यों के कारण कुछ कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी जाती है तो उन्हें नियमानुसार प्रतिकर अवकाश और क्षतिपूर्ति अवकाश का स्पष्ट लाभ दिया जाए। परिषद का कहना है कि आवश्यक कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लेने पर उनके अवकाश की भरपाई की व्यवस्था भी होनी चाहिए। समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी  बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर सभी को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलना चाहिए। उनका कहना है कि यदि प्रशासनिक जरूरत के चलते किसी कर्मचारी को अवकाश के दौरान काम करना पड़ता है तो उसे नियमानुसार प्रतिकर अवकाश दिया जाना चाहिए। परिषद ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी भी दी।

 ये लोग रहे मौजूद  ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष सूर्या कुमार उपाध्याय, जिला सचिव दुर्गा प्रसाद सिंह, कॉलेज इकाई अध्यक्ष गिरिजा नंद राव, प्रधान सहायक अरुण मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पूनम यादव, विजय नाथ, ज्ञानेश्वर तिवारी, संगीता, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, योगेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सोनकर, आनंद कुमार, सतीश और दीपक सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

बिहार: अररिया में मंदिरों और तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, न्यास समिति ने प्रशासन पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल

बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने वनग्राम पालातरा में आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली, कपड़े और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


Featured News