-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: निबंध प्रतियोगिता में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर 200+ छात्रों ने रखे विचार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था नारी शक्ति वंदन अधिनियम/महिला आरक्षण अधिनियम प्रमुख लाभ और हानियां। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया। विद्यालय ने महिला आरक्षण पर खुलकर अपने विचार लिखे।प्रधानाचार्य नन्हें सिंह ने महिला आरक्षण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (2023) के तहत संसद (लोकसभा) और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) आरक्षण का प्रावधान किया गया है। यह कानून 2026 में लागू हो चुका है और 2027 की जनगणना के बाद परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने पर 2029-2034 तक पूर्ण रूप से प्रभावी होने की उम्मीद है।
मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का परिणाम 09/05/2026 को घोषित किया जाएगा और सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, डॉ बिजेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, कुशाग्र राज, उपासना गुप्ता, अनुराधा शर्मा, सिमरन, चंचल, दीपिका सैनी, ज्योति दिवाकर, नवनीत सिंह, इमरान सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
राजस्थान: अपराधियों पर सख्त वार, डीजीपी बैठक में वित्तीय जांच और कड़े एक्शन के निर्देश
राजस्थान: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण संपन्न, डिजिटल प्रक्रिया पर दिया जोर
राजस्थान: कानून-व्यवस्था पर हुई सख्ती, डीजीपी की मैराथन बैठक में अपराधियों पर कड़ा एक्शन का प्लान
बिहार: रात 10 बजे बाद DJ पर कार्रवाई, अश्लील गानों पर नाच रही बारात पर पुलिस का शिकंजा
राजस्थान: विश्व श्रमिक दिवस पर 51 श्रमिकों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर भरोसा, श्रमजीवी पत्रकार संघ की 21 सूत्रीय मांगें सौंपीं गईं
