-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में थाना दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में थाना दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और यौन अपराध करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वादिनी ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ यौन अपराध किए जाने की शिकायत थाना दुधारा में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता और महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, कांस्टेबल राजा सिंह एवं कांस्टेबल दीप नारायण शर्मा शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 045/2026, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शोएब अख्तर उर्फ शोएब पुत्र हमीदुल्लाह, निवासी छपिया माफी, थाना दुधारा को सेमरियांवा के पास से गिरफ्तार किया।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
