Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रामनगरिया मेला-2027 की तैयारियां हुई तेज, डीएम और एसपी ने पांचाल घाट का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amit Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 31/10/2026 01:09:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amit Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 31/10/2026 01:09:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद आगामी श्रीरामनगरिया मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद आगामी श्रीरामनगरिया मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। 29 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांचाल घाट पहुंचकर मेला स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पेयजल, शौचालय और पार्किंग सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कर ली जाएं।

प्रशासन के अनुसार, ऐतिहासिक श्रीरामनगरिया मेला 22 जनवरी 2027 से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस मेले के साथ विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने कहा कि मेले को व्यवस्थित, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएंगे। वहीं, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती और यातायात प्रबंधन की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रभावी इंतजाम करना है।


Featured News