-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी आरती सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके विचार और आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: रामनगरिया मेला-2027 की तैयारियां हुई तेज, डीएम और एसपी ने पांचाल घाट का किया निरीक्षण
