Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गंगोलीहाट में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत बच्चों को पॉक्सो कानून और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/10/2026 11:54:37 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/10/2026 11:54:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत शुक्रवार को तहसील विधिक सेवा समिति गंगोलीहाट की ओर से हीरा मेमोरियल एकेडमी में

विस्तार

उत्तराखंड: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत शुक्रवार को तहसील विधिक सेवा समिति गंगोलीहाट की ओर से हीरा मेमोरियल एकेडमी में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार जारी है।   कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज रजनीश मोहन ने छात्र-छात्राओं को उनके सुरक्षित भविष्य और पॉक्सो अधिनियम से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को "अपने अधिकार जानो" विषय पर सरल और विस्तृत रूप से समझाया।  

शिविर में उपस्थित प्रभारी तहसीलदार धनी लाल और गंगोलीहाट के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र पाठक ने भी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सुरक्षित भविष्य और सतर्कता के बारे में बताया। इस दौरान कार्यक्रम में अधिवक्ता बार संघ के सचिव मनोज सिंह रावल, अधिवक्ता कु० निशा, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, आ देशिका वाहक प्रधुमन सिंह टोलिया, पी०आर०डी० जवान विनोद कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, लगभग 170 से 180 छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
 


Featured News