-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, छात्रों को निःशुल्क किताबें की गई प्रदान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में द्वारा परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में द्वारा परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया गया। साथ ही नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गयीं। इस अवसर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा के प्रति जनजागरूकता हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हर बच्चे को शिक्षा मिले, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने कहा कि आज से नवीन शिक्षा सत्र का शुभारम्भ हुआ है। एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसलिए यह आवश्यक है कि शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन कराया जाए। उन्होने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तक पहुॅच बनाई जाए ताकि एक भी बच्चा न छूटे। उन्होने जानकारी दी कि ड्रेस, बैग, जूते, मोजे आदि हेतु 1200 रूपये प्रति बच्चा दिया जा रहा है तथा प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करायी जा रही हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में मिड-डे मिल के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन, खेल के मैदान, झूले, फर्नीचर, वाटर कूलर व आरओ आदि की व्यवस्था की गयी है। परिषदीय बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जनपद के 200 से अधिक विद्यालयों में कॉनवेन्ट स्कूलों की तरह बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। कायाकल्प के तहत प्रत्येक विद्यालय को सभी 19 पैरामीटरों से संतृप्त किया गया है। जनपद में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जो प्रयास किया गया है उसकी सरकार द्वारा सराहना भी व्यक्त की गयी। उन्होने ब्लॉक शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा अपने दायित्वों का निर्वाहन किया गया है, अब आप सभी का दायित्व है कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करें। शिक्षक और बच्चे का बहुत गहरा संबंध होता है। उन्होने कहा कि सभी बच्चों में असीम क्षमताएं होती हैं बस उन्हें निखारने की जरूरत है। बच्चे देश के भावी भविष्य हैं, इसको निखारने का कार्यदायित्व हम सबका है। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सोनी प्रधानाचार्य दीप कुमार गौतम हरिश्चंद्र विनोद कुमार अध्यापक विपुलकुमार सहायक अध्यापक राजकीय हाई स्कूल बौखर गण प्रतिनिधि दिनेश रामहेत राजू पांचल ब्रह्मानंद पाल शिव कुमार राठौर जुझार सिंह अन्य अधिकारी, कर्मचारी व अन्य शिक्षक गण आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी में श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का हुआ भव्य आयोजन
राजस्थान: थाना गिड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: वृंदावन में भव्य धार्मिक आयोजन, सीएम योगी आदित्यनाथ रहे शामिल
हरियाणा: हर दिन हो रही शत-प्रतिशत गैस आपूर्ति, उपभोक्ताओं से संयम रखने की अपील डीसी
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर से एक साथ 6 लड़कियां हुई लापता, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: खानपुर नहर के जर्जर पुल पर बड़ा हादसा टला, बिजली के खंभों से लदा ट्रैक्टर फंसा
