Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, महुली पुलिस की कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 10:59:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 10:59:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार क

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम टीकुईकोल मोड़ के पास से लालबिहारी पुत्र स्वर्गीय वंशु निवासी ग्राम मरवटिया, थाना महुली को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल आनन्द दूबे, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल अरविन्द यादव तथा महिला आरक्षी पूजा चौहान शामिल रहीं। संतकबीरनगर पुलिस ने कहा है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Featured News