-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यपरक जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब न होने पाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम रखना बेहतर पुलिसिंग की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। संतकबीरनगर पुलिस ने दोहराया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
