Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, किसी के सिर से उठा पिता का साया तो किसी का उजड़ा सुहाग

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/11/2026 10:08:09 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/11/2026 10:08:09 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोमवार की रात दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया-छितौना के पास हुआ सड़क हादसा दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द दे गया। हादसे में घायल एक ही ग्राम पंचायत के दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोमवार की रात दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया-छितौना के पास हुआ सड़क हादसा दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द दे गया। हादसे में घायल एक ही ग्राम पंचायत के दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पहले फूलचंद चौधरी ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जयकिशन गौड़ की मंगलवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो युवकों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा है। किसी के सिर से पिता का साया उठ गया तो किसी का सुहाग उजड़ गया। दुधारा थाना क्षेत्र के नौवागांव निवासी फूलचंद चौधरी (35) पुत्र सीताराम चौधरी और नौवागांव के पुरवा महदो निवासी जयकिशन गौड़ (36) पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार गौड़ सोमवार रात एक ही बाइक से टेमा रहमत चौराहे की ओर जा रहे थे। दोनों छपिया-छितौना से करीब 100 मीटर आगे टॉवर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने फूलचंद चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जयकिशन गौड़ की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों को उम्मीद थी कि इलाज से उनकी जान बच जाएगी, लेकिन मंगलवार को वहां से भी दुखद खबर आ गई। उपचार के दौरान जयकिशन की मौत हो गई। फूलचंद का शव गांव पहुंचा, तभी मिली दूसरे की मौत की खबर  नौवागांव निवासी भाजपा नेता सोहित कुमार ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद फूलचंद चौधरी का शव गांव पहुंचा। परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती जयकिशन गौड़ की मौत की खबर पहुंच गई। एक युवक की मौत से परिवार और गांव के लोग पहले ही गमगीन थे, तभी दूसरे युवक की मौत की सूचना ने सभी को झकझोर दिया।

एक ही ग्राम पंचायत के दो युवकों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों परिवारों के घरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे ने परिवारों की खुशियां छीन लीं और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया। जयकिशन माता-पिता के इकलौते बेटे थे, पीछे छूट गए तीन बच्चे जयकिशन गौड़ अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी शेषकला गौड़, एक बेटी और दो बेटे हैं। पति की मौत की खबर से शेषकला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग और रिश्तेदार उन्हें संभालने में जुटे रहे। जयकिशन की मौत से उनके तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। जिस परिवार को बच्चों के भविष्य और घर-परिवार की खुशियों के साथ आगे बढ़ना था, वहां अब अपनों को खोने का गम है। परिवार के सदस्यों के लिए इस दुखद घटना को स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है।

 फूलचंद की मौत से पत्नी और बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़  फूलचंद चौधरी चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके भी दो बच्चे हैं। पति की असमय मौत से पत्नी पूनम चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, वह बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उन्हें संभालने में लगे रहे। फूलचंद की मौत से उनके बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लिए यह क्षति अपूरणीय है। घर में पसरा मातम और परिजनों की आंखों से बहते आंसू हादसे की भयावहता बयां कर रहे हैं। पुलिस ने की दोनों मौतों की पुष्टि  दुधारा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल फूलचंद चौधरी को जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। दूसरे घायल जयकिशन गौड़ की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हुई है। फूलचंद के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि जयकिशन के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को गोरखपुर में कराया जाएगा। एक ही ग्राम पंचायत के दो युवकों की मौत से नौवागांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस हादसे ने दो परिवारों से उनके अपने छीन लिए और पीछे छोड़ गया ऐसा दर्द, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।

Related News

बिहार: अररिया में मंदिरों और तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, न्यास समिति ने प्रशासन पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल

बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने वनग्राम पालातरा में आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली, कपड़े और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


Featured News