-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली पर मिलेंगे दो मुफ्त LPG सिलेंडर, सीडीओ ने बांटे प्रतीकात्मक चेक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली के उपहार स्वरूप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली के उपहार स्वरूप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल योजना का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता जी ने लाभार्थी महिलाओं को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। जानकारी के अनुसार जनपद की 2,22,954 उज्ज्वला लाभार्थी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को दो चरणों में लाभ मिलेगा - प्रथम चरण: अक्टूबर से दिसंबर 2026, द्वितीय चरण: जनवरी से मार्च 2027 , लाभार्थी महिलाओं द्वारा सिलेंडर रिफिल कराने के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ₹1,013 की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
