Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 19/05/2026 03:47:29 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/05/2026 03:47:29 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: सबका सम्मान-जीवन आसान” निश्चय के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले की सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविरको लेकर

विस्तार

बिहार: सबका सम्मान-जीवन आसान” निश्चय के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले की सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविरको लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को हिसुआ प्रखंड के सोनसा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन, जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, बीडीओ देवानंद प्रसाद एवं अंचलाधिकारी सौरव सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार की महत्वपूर्ण पहल है और इसकी सफलता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर पूरी तरह पारदर्शी एवं जनहितकारी हो, इसके लिए पंचायत स्तर पर टेस्ट रन कराने तथा पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सूचना बोर्ड एवं पर्याप्त काउंटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को उसी दिन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है और हर पंचायत में प्रभावी तरीके से सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।